एक पुलिस कर्मी ने गृह क्लेश में आकर खुद खुशी की
हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में गांव सिथरापुर में एक पुलिसकर्मी ने आज शाम घरेलू क्लेश में फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और मामले को लेकर छानबीन और पूछताछ की। इसके बाद रात्रि में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सिथरापुर निवासी 32 वर्षीय रोहिताश पुलिस में कांस्टेबल था और इस समय पुलिस लाइन फिरोजाबाद में वह तैनात था। बताते हैं कि उसका अपनी पत्नी से भी विवाद चल रहा था और पत्नी करीब 2 साल से उससे अलग रह रही थी। रोहिताश के दो बच्चे भी थे।
शराब भी ज्यादा पीता था
पत्नी के अलग रहने के कारण वह तनाव में भी रहता था और शराब आदि भी ज्यादा पीता था। आज वह ड्यूटी से आया और शाम को उसने अपने घर में फांसी पर लटक कर खुदकुशी कर ली। कुछ लोगों ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी।


