Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसदीवाल काटकर की चोरी

दीवाल काटकर की चोरी

उत्तर प्रदेश हाथरस में
दुकान की दीवार काटकर लाखो की चोरी की वारदात को चोरों ने दिया अंजाम।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में चोरों के हौसले बुलंद है।
जहां देर रात अज्ञात चोरों ने एक जनरल स्टोर की दुकान की पीछे से दीवार काटकर दाखिल हो गए।
चोर दुकान में रखा लाखों के माल को चोरी कर फरार हो गए।
वहीं दुकान में चोरी की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई
और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
आपको बता दे कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट पर स्थित एक जगदम्बा जरनल स्टोर की दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया।
चोर दुकान की पीछे से दीवार काटकर दुकान में दाखिल हो गए।
चोर दुकान में रखा परचून का सामान सहित हजारों की नगदी चोरी कर फरार हो गए।
जब आज सुबह दुकानदार ने दुकान का शटर खोला दो उसके होश उड़ गए।
दुकान के अंदर समान बिखरा पड़ा हुआ था।
दुकान की पीछे की दीवार कटी हुई थी।
दीवार काटकर चोर दुकान में दाखिल हुए थे।
वही दुकान मालिक द्वारा दुकान में हुई चोरी की सूचना तत्काल इलाका पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।
वही दुकान मालिक का कहना है कि जब आज सुबह दुकान को खोलने के लिए आए तो दुकान में समान बिखरा पड़ा हुआ था।
पीछे से दीवार कटी हुई थी। और दुकान में रखे 15 से 20 हजार और परचून का सामान व सिगरेट के पैकेट चोरी हो चुके है।
इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments