यूपी के हाथरस जिले में शॉर्ट सर्किट से एक साड़ियों के शोरूम में भीषण आग लग गई। साड़ियों के शोरूम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई।आग की लपटे शोरूम से बाहर निकलती हुई दिखाई दी तो उन्हें देखकर मौके पर राहगीर और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने लगी।वही स्थानीय लोगों ने तत्काल साड़ी शोरूम में आग लगने की सूचना इलाका पुलिस को और फायर ब्रिगेड को दे दी गई। वहीं सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ीया मौके पर पहुंच गई।इसके बाद बमुश्किल फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने शोरूम में लगी आग पर काबू पाया। आपको बता दें कि पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी मार्केट का है जहां एक श्रीजी साड़ी एंपोरियम के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई आग इतनी भीषण थी कि शोरूम में रखा लाखों का माल आग में जलकर राख हो गया। वही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद शोरूम में लगी आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक शोरूम में रखी साड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।वही शोरूम मालिक पवन बंसल का कहना है कि पास में लगे विद्युत पोल में शॉर्ट सर्किट हुआ था।जिसके बाद हम वहां से दुकान बंद कर घर चले गए बाद में सूचना मिली कि तुम्हारी दुकान में आग लग गई है। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।


