हाथरस में आज शाम इगलास रोड पर एक मैजिक लोडर गाड़ी ने एक मोपेड में टक्कर मारी
हाथरस में आज शाम इगलास रोड पर एक मैजिक लोडर गाड़ी ने एक मोपेड में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद यह मैजिक गाड़ी भी एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मैजिक गाड़ी का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए बेहद नाजुक हालत में अलीगढ़ भेजा गया है।
हाथरस में आज शाम एक मैजिक लोडर गाड़ी इगलास की
ओर से हाथरस आ रही थी। 35 वर्षीय हेमंत अपनी 30 वर्षीय पत्नी रेखा देवी निवासीगण विसावली थाना इगलास जिला अलीगढ़ हाथरस से इगलास जा रहे थे। इस मैजिक गाड़ी ने मोपेड को रौंद दिया। उसके बाद यह गाड़ी रोड के किनारे एक पेड़ से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा मैजिक गाड़ी का चालक सुशील भी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ लोग इन तीनों को जिला अस्पताल लेकर आए वहां रेखा देवी को मृत घोषित कर दिया गया।
बेहद गंभीर हालत में गाड़ी चालक और हेमंत को अलीगढ़ भेजा गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना मिलने पर उनके परिवार के लोग भी जिला अस्पताल आ गए।


