हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर अब ग्वालियर-कोलकाता
एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा आदि ने इस ट्रेन के ठहराव का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं के अलावा व्यापारी नेता, रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
व्यापारी नेताओं ने कुछ अन्य समस्याओं से भी सांसद को अवगत कराया। इस मौके पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के स्टॉपेज से यहां लोगों को काफी लाभ मिलेगा और उनका आवागमन सुगम होगा। रेलवे परामर्श यात्री समिति के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों का इस मौके पर स्वागत भी किया गया। इस मौके पर जनपद नदियों और भाजपा नेताओं ने नारेबाजी भी की। इसके अलावा इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, संसद के प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, शिवदेव दीक्षित, अशोक बागला, नीरेश कुमार सिंह, कपिल अग्रवाल आदि मौजूद थे। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने हाथरस सिटी स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर दो ट्रेनों का ठहराव अगले आदेश तक किया है।
गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस का भी ठहराव… इसके अलावा 2 मार्च से गांधीधाम से चलने वाली गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 16.55 बजे पहुंचकर 16.57 बजे छूटेगी। वापसी में 5 मार्च से भागलपुर से चलने वाली भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी हाथरस सिटी स्टेशन पर 07.04 बजे पहुंचकर 07.06 बजे छूटेगी।
#हाथरस सिटी #हाथरस स्टेशन #हाथरस रोड # हाथरस जंक्शन #हाथरस ट्रेन


