Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसपुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़

https://youtu.be/z1IEPMzrFC8?si=U46VGyjma0GWM8n1 ji

उत्तर प्रदेश हाथरस जिले की कोतवाली सदर क्षेत्र के नेहरोई के पास शुक्रवार की रात में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। वही उसका दूसरा साथी मौका देख वहां से भाग गया। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। मुठभेड़ में घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली।जिसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही डॉक्टरों ने बदमाश की हालत को गंभीर बताते हुए उससे अलीगढ़ रेफर का दिया।आपको बता दे कि सदर कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर चौराहे के पास 9 फरवरी को एक बुजुर्ग महिला के गले से दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन स्नेचिंग का प्रयास किया था, लेकिन बदमाश इसमें सफल नहीं हो पाए थे। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। घटना की बाद पुलिस इस वारदात में शामिल बदमाशों की तलाश में जुट गई थी।कोतवाली निरीक्षक विजय कुमार को यह सूचना मिली कि नेहरोई के निकट कुछ बदमाश मौजूद हैं। इस पर जब पुलिस ने चेकिंग की तो दो बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां से निकले। पुलिस ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पूछताछ में उसने अपना नाम ओमप्रकाश पुत्र हरिमोहन निवासी संगम विहार कॉलोनी विकास नगर धनोली थाना मलपुरा आगरा बताया। उसने ही अपनी एक साथी के साथ मिलकर इस बुजुर्ग महिला के गले से चैन स्नेचिंग का प्रयास किया था। पुलिस की मुठभेड़ में उसका दूसरा साथी भाग गया। पुलिस ने मौके से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान यह बदमाश गिरफ्तार पकड़ा गया है और इसने ही अपने साथी के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का प्रयास किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments