Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसपुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा शहर क्षेत्र में यातायात संबंधी नियमों के प्रति...

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा शहर क्षेत्र में यातायात संबंधी नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई छात्र/छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा शहर क्षेत्र में यातायात संबंधी नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई छात्र/छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

आज दिनांक 15.02.2024 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल द्वारा दिनांक 15.01.2024 से दिनांक 14.02.2024 तक जनपद में चलाये गये “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के समापन के अवसर पर

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्वप्रथम कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर फूलमाला अर्पित की गई । अपर जिलाधिकारी हाथरस द्वारा मतदाताओं को निर्भीक होकर मत देने की शपथ दिलाई गई

डीआरबी इण्टर कालेज के मैदान में उपस्थित छात्र/छात्राएं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई
तथा महोदय द्वारा शहर क्षेत्र में यातायात संबंधी नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जा रही छात्र/छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर डीआरबी इण्टर कालेज से रवाना किया गया ।

इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के करीब 10 स्कूल/कालेज से आये छात्र/छात्राओं/शिक्षकों को बताया गया
कि छोटी-छोटी असावधानियों जैसे- वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट ना लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन को निर्धारित गति से अधिक गति में चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने आदि से बडी-बडी घटनाएं हो जाती है
पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी हाथरस द्वारा हरी झंडी दिखाकर डीआरबी इण्टर कालेज से रवाना किया गया ।
यातायात नियमों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी लिखे हुए बैनर ई-रिक्शा पर लगाकर आमजन को जागरूक किया गया ।
कालेज के छात्र/छात्राओं द्वारा यातायात जन जागरूकता रैली डीआरबी इण्टर कालेज मैदान से प्रारम्भ होकर चामड गेट, घण्टाघर, रामलीला मैदान, कमला नगर, सासनी गेट चौराहा होते हुए बागला इण्टर कालेज, हाथरस पर समाप्त हुई । रैली के दौरान लायंस क्लब द्वारा सभी बच्चों को बिस्कुट, खाने के पैकेट व पानी की बोतले दी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments