रतनगर्भा कालोनी चोरी की घटना का किया खुलासा
आपको बता दें थाना हाथरस गेट छेत्र रतन गर्भा कॉलोनी इगलास रोड दिनांक 5.12.2023 को श्रीमती मंजू शर्मा पत्नी स्वर्गीय श्री पवन शर्मा निवासी रतनगर्भा कालोनी में दिनांक 05.12.2023 को हुई चोरी कि घटना
को गंभीरता से लेते हुए आज घटना में शामिल एक चोर को समय करीब 10.30 बजे पुलिस ने जलेसर रोड पुलिया गन्दे नाले से किया गिरफ्तार
जिसके कब्जे से चोरी का सामान 2 अंगूठी, 1 चैन, 2 सिक्का 10,000/- नगदी आभूषण बेचने से प्राप्त एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकिल संख्या UP 86 AJ 8040 बरामद की है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त सचिन ने पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने ही गांव के सोलू ठाकुर पुत्र सन्जू व गोपाल पुत्र राजेन्द्र पाल के साथ
बरामद पल्सर मोटर साईकिल से रतनगर्भा कालोनी के पास दावत खाने आया था तभी कालोनी में बंद मकान देखा तथा मौका पाकर हम तीनों लोगों ने मिलकर दिनांक 02/12/23 की रात्रि में रतनगर्भा कालोनी में एक घर का ताला तोडकर आभूषण चोरी कर लिए थे ।
जिसमें से कुछ आभूषण हम लोगो ने अपने ही गांव के चन्द्रशेखर सुनार के यहाँ 02 लाख 10 हजार रुपये में बेच दिये थे ।
चन्द्रशेखर सुनार चोरी के जेवरात खरीदता है । आभूषण बेचने से मिले पैसों तथा शेष आभूषणों को हम तीनों ने रास्ते में ही आपस में बराबर बांट लिया था ।
अपने हिस्से में आये आभूषणों को मैं बेचने जा रहा था तभी पुलिस ने पकड लिया
मेरे हिस्से में आये पैसों को मैने खर्च कर लिया जिसमें से 10 हजार रुपये शेष बचे है ।
बरामद पल्सर मोटरसाईकिल अभियुक्त सचिन उपरोक्त के पिता राकेश के नाम पंजीकृत है ।
अभियुक्त सचिन घटना में शामिल शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है ।


