#news #pulis #hathrasnews #muthbhed #hatyara #golikand
गार्ड को बन्धक बनाकर मारूती कार शोरूम में हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल 3 शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त किया घायल/गिरफ्तार, कब्जे से लूटी हुई एक कार अर्टिगा, 10 बोरे कार के स्पेयर पार्ट्स आदि व घटना में प्रयुक्त एक कार बलैनो, 3अवैध तमंचा, 6 जिंदा व 4 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद
आपको बतादे कि थाना हाथरस गेट छेत्र दिनांक
आज दिनांक 31.01.2024 को समय करीब 05.50 बजे थाना हाथरस गेट पुलिस टीम एवं स्वॉट टीम के कठिन परिश्रम व प्राप्त लाभप्रद सूचना के संकलन से उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए देव मोटर्स मारूती शोरूम में
गार्ड को बन्धक बनाकर लूट की घटना में शामिल 3 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड के उपरान्त अमरपुरघना चौराहे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
जिनके कब्जे से लूटी गई 1 अर्टिगा कार व 10 बोरे में भरे हुए कार के स्पेयर पार्ट्स आदि, घटना में प्रयुक्त एक बलैनो कार, 3 अवैध तमंचा 315 बोर, 4 खोखा कारतूस 315 बोर व 6 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 1 अभियुक्त अमित पुत्र महेन्द्र कुशवाह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है


