Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसथाना हसायन पुलिस द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने के उद्देश्य से इंस्ट्राग्राम पर...

थाना हसायन पुलिस द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने के उद्देश्य से इंस्ट्राग्राम पर वीडियो वायरल करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना हसायन पुलिस द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने के उद्देश्य से इंस्ट्राग्राम पर वीडियो वायरल करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक मोबाइल बरामद

अवगत कराना है कि दिनांक 23.01.2024 को वादी अंकुर शर्मा पुत्र प्रदीप कुमार द्वारा थाना हसायन पर सूचना दी कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की वीडियो के साथ उनके ब्यानों को गलत ढंग से वीडियो मे जोडकर सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने के उद्देश्य से वीडियो वायरल किया गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

जिसके क्रम में थाना हसायन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 24.01.2024 को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सामाजिक सौहार्द बिगाडने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है तथा उसके कब्जे से एक मोबाइल बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

*अभियुक्त का नाम पता-*
अंकित पुत्र भूरे सिंह निवासी ग्राम नगला डाडा थाना हसायन जनपद हाथरस ।

*बरामदगी का विवरण*
01 मोबाईल OPPO कम्पनी ।

*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0 22/2024 धारा 505(2) भा0द0वि0 थाना हसायन जनपद हाथरस ।

*पुलिस टीम के नाम-*
थाना प्रभारी श्री धीरज कुमार मय टीम थाना हसायन जनपद हाथरस ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments