*पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड के रिहर्सल का निरीक्षण कर व गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।*
अवगत कराना है कि आज दिनांक 19.01.2022 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल द्वारा आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल का निरीक्षण किया गया तथा गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा की गई । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी सादाबाद श्री गोपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे । परेड में क्षेत्राधिकारी सादाबाद श्री गोपाल सिंह द्वारा परेड कमान्डर के रुप में समस्त परेड के साथ पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गयी । परेड में कुल 06 टोली भाग ले रही है, जिसमें सिविल पुलिस, पीएसी व महिला पुलिस की टोलियां है । गणतन्त्र दिवस परेड में क्षेत्राधिकारी सादाबाद परेड कमान्डर, द्वितीय कमाण्डर प्रतिसार निरीक्षक, तृतीय कमाण्डर उ0नि0 श0पु0 श्री सुशील कुमार होगें। परेड में मोटरसाइकिल दस्ता, पीआरवी वाहन, बज्र वाहन, रेडियो शाखा, फील्ड यूनिट, श्वान दल, फायर ब्रिगेड की गाडियो द्वारा भाग लिया जा रहा है । गणतंत्र दिवस की परेड का ग्रांड रिहर्सल 24 जनवरी को किया जायेगा । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिहर्सल के दौरान आने वाली कमियों को सुधारने एवं परेड में एकरूपता/साज-सज्जा व अनुशासन बनाये रखने के लिये सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 26 जनवरी के मुख्य परेड की तैयारी हेतु क्षेत्राधिकारी सादाबाद व प्रतिसार निरीक्षक को परेड ग्राउन्ड एवं पुलिस लाईन की समुचित साज–सज्जा व सफाई हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर आने वाले आगन्तुकों के बैठने आदि की व्यवस्था व होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया एवं परेड को मोहक बनाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
परेड रिहर्सल निरीक्षण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में अर्दली रूम किया गया । अर्दली रूम के दौरान विभिन्न शाखाओं तथा गार्दों के रजिस्ट्ररों/निरीक्षण पुस्तिकाओं को चैक किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में लगी गार्दों को समय-समय पर चैक करने एवं निरीक्षण पुस्तिका में अंकन करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । तथा प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन की नियमित साफ- सफाई कराये जाने हेतु निर्दिष्ट किया गया ।


