हाथरस में इंसानियत की मिसाल बनी जिला पंचायत अध्यक्ष ने अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को अपने निजी वहांन से उपचार के लिए भेजा जिला अस्पताल
आपको बता दें हाथरस कोतवाली चंदपा क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे पति-पत्नी को किसी अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा
बताया जा रहा है की अजय अपनी पत्नी संगीता के साथ बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से अपने पिता को देखकर वापस घर जा रहा था
तभी रास्ते में अलीगढ़ रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन के पास किसी अज्ञात वाहन ने अजय की बाइक में टक्कर मार दी
जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा
घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई
तभी सादाबाद में किसी समारोह से लौट रही जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने
जब भीड़ को इकट्ठा देखा तो वह अपनी गाड़ी से उतर कर भीड़ के बीच में आ गई
जब उन्होंने देखा की एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है
तो उन्होंने इंसानियत के नाते घायल व्यक्ति को अपने निजी बाहन से उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा
और खुद भी उसके साथ जिला अस्पताल तक पहुंची
जहां पर घायल को अच्छा इलाज दिलवा कर इमरजेंसी में एडमिट कराया
वही सूचना पर हाथरस के क्षेत्राधिकारी और इलाका पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई
और घायल की पत्नी से घटना की पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई
वाईट, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय की वाइट


