Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस थाना सहपऊ क्षेत्रान्तर्गत संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए

हाथरस थाना सहपऊ क्षेत्रान्तर्गत संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए

एस0ओ0जी0 टीम व थाना सहपऊ पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा थाना सहपऊ क्षेत्रान्तर्गत संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, मौके से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र, कारतूस एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए

दिनांक 12.12.2023 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सहपऊ पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन की मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समय करीब 20.00 बजे थाना सहपऊ क्षेत्र के ग्राम सिखरा के जंगल में खंडहरनुमा मकान में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुये 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्व सफलता प्राप्त की है । मौके से 02 एसबीबीएल गन देशी 12 बोर, 01 डीबीबीएल रायफल 315 बोर , 05 तमंचा देशी 315 बोर, 02 तमंचा देशी 12 बोर, 02 रिवाल्वर देशी 32 बोर, 02 खोखा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस 12 बोर एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सहपऊ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त रक्षपाल सिंह ने पूछताछ पर जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि वह अवैध शस्त्र की बिक्री में विगत 7-8 वर्ष से संलिप्त है । पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत जनपद आगरा व फिरोजाबाद से जेल जा चुका है तथा अवैध शस्त्र बनाना भी जानता है । सहअभियुक्त नरेश उपरोक्त जो अभियुक्त रक्षपाल सिंह की अवैध शस्त्र बनाने में मदद करता था एवं क्षेत्र में अवैध शस्त्रो के क्रय विक्रय का कार्य भी देखता था । अभियुक्तगणों को बिक्री से जो रूपया प्राप्त होता है, उससे अपना जीवन यापन करते है ।

अभियोग में राजेश व नितेश निवासीगण सभापुर थाना निधौली कलां जनपद एटा की संलिप्तता प्रकाश में आयी है । जिसके सम्बन्ध में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है ।

*नोट-पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उनके उत्साहवर्धन हेतु 25000/- रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया*।

*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1- रक्षपाल सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी पिलखुन थाना जलेसर जनपद एटा ।
2- नरेश पुत्र सुनहरी लाल निवासी रैपुरा थाना सहपऊ जनपद हाथरस ।

*बरामदगी का विवरण-*
1- 02 एसबीबीएल गन देशी 12 बोर
2- 01 डीबीबीएल रायफल 315 बोर
3- 05 तमंचा देशी 315 बोर
4- 02 तमंचा देशी 12 बोर
5- 02 रिवाल्वर देशी 32 बोर
6- 02 खोखा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर
7- 04 खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस 12 बोर
8- तीन अधबने तमंचे एवं शस्त्र बनाने के उपकरण(04 पेचकस छोटे/बडे, 02 शिकंजा छोडे/बडे, 02 आरी/04 ब्लेड लोहा काटने वाली, 01 तेल कुप्पी, 05 रेती छोटी/बडी, 01 धौका मशीन, 02 सडासी छोटी/बडी, 02 प्लास, 03 हथौडी छोटी/बडी, 11 नाल छोटी/बडी 12 बोर, 01 छैनी, 02 सुम्मी, 05 रिपिट रौड, 02 टैंशन स्प्रिग, 01 लोहे की प्लेट, 01 ऐंगल का टुकडा, 01 हैन्ड ड्रिल मशीन, 01 डाई, 01 रिपिट की डिब्बी, कोयला करीब आधा Kg, एक इमरजेंसी लाइट व अन्य उपकरण ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त रक्षपाल सिंह उपरोक्त-*
1. मु0अ0सं0 072/15 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना एत्मादपुर जनपद आगरा ।
2. मु0अ0सं0 794/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद ।
3. मु0अ0सं0 264/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेरागढ जनपद आगरा ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त नरेश उपरोक्त-*
मु0अ0सं0 170/21 धारा 323/504 भादवि थाना सहपऊ जनपद हाथरस ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम -*
1. श्री संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सहपऊ मय टीम जनपद हाथरस ।
2. श्री अशोक कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट/एसओजी टीम जनपद हाथऱस ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments