Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसएसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना सादाबाद...

एसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत चाँदी (घुघंरु) कारोबारी के घर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाले दो चोरो को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी हुई 27 किलो 200 ग्राम सफेद धातु (चॉदी) व एक अपाचे मोटरसाइकिल UP86AL1265 बरामद ।

एसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत चाँदी (घुघंरु) कारोबारी के घर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाले दो चोरो को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी हुई 27 किलो 200 ग्राम सफेद धातु (चॉदी) व एक अपाचे मोटरसाइकिल UP86AL1265 बरामद ।

अवगत कराना है कि दिनांक 24.10.2023 को थाना सादाबाद पर संजय कुमार शर्मा पुत्र स्व0 यादराम निवासी मौहल्ला मुकन्दपुर बिसावर थाना सादाबाद जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 23.10.2023 की रात्रि में अपने कार्य से मुक्त होकर दरवाजे बन्द कर सो गया था । सुबह करीब 04.00 बजे उसके बेटे द्वारा दरबाजा खोलकर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था, तथा सभी तैयार चाँदी का सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है, सीसीटीवी कैमरे चैक किये तो कैमरे बन्द मिले। जिसके संबंध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर थाना प्रभारी सादाबाद को निर्दिष्ट किया गया था तथा एसओजी व सर्विलॉस टीम को भी लगाया गया था । जिसके उपरान्त दिनांक 30.10.2023 को एसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त धरातलीय साक्ष्य, टैक्निकल इंटेलिजेन्स व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्त को ग्राम विधिपुर पुलिया के पास बम्बा पटरी के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । जिनके कब्जे से चोरी हुई 27 किलो 200 ग्राम व एक अपाचे मो0सा0 यू0पी0 86एएल -1265 बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी केq सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है।

*पूछताछ का विवरणः-* गिरफ्तार अभियुक्त कपिल पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ पन्नालाल उपरोक्त द्वारा पूछने पर बताया कि दिनांक 24.10.2023 की रात्रि में उसने व सहअभियुक्त पिल्ला उर्फ प्रदीप पुत्र महावीर सिंह एव सुशील उर्फ जैली पुत्र भोलू निवासीगण ग्राम बिसावर थाना सादाबाद के साथ मिलकर अपने गांव के ही चॉदी कारोबारी संजय कुमार शर्मा के घर में चोरी की थी । गिरफ्तार आरोपी कपिल उपरोक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग पहले वादी संजय शर्मा के यहां काम करते थे , हमको पूरी जानकारी थी कि इनके यहां भारी मात्रा में चॉदी का सामान रहता है । रुपयो की कमी व अपने शौक पूरे करने के लिये हम तीनो ने मिलकर दिनांक 24.10.23 को रात्रि में संजय शर्मा के घर में चोरी की थी । चोरी के सामान को हम तीनो ने अपने अपने हिस्से में बॉट लिया था । जो चोरी का सामान आरोपी कपिल के हिस्से में आया था उसको धर्मेन्द्र उर्फ वी.पी के साथ बेचने जा रहे थे । चोरी का बाकी सामान पिल्ला उर्फ प्रदीप के पास है ।

घटना में शामिल अन्य शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिूपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तग का नाम व पता-*
1. धर्मेन्द्र उर्फ वी.पी. पुत्र महावीर सिंह निवासी बिसाबर थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
2. कपिल पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ पन्नालाल निवासी बिसाबर थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।

*गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ वी.पी. का आपराधिक इतिहास*
a) मु0अ0सं0 513/23 धारा 457/380/411 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस।

*गिरफ्तार अभियुक्त कपिल का आपराधिक इतिहास*
a) मु0अ0सं0 513/23 धारा 457/380/411 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
b) मु0अ0सं0 407/16 धारा 380 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस।

*बरामदगी का विवरण-*
1. कुल 27 किलो 200 ग्राम चाँदी (चोरी किया हुआ)
2. एक अपाचे मो0सा0 UP86AL1265

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम-*
1. प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक श्री मुकेश कुमार थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
2. श्री अशोक कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी/स्वॉट मय टीम जनपद हाथरस ।
3. उ0नि0 श्री मंयक चौधरी, एसओजी/स्वॉट टीम हाथरस।
4. उ0नि0 श्री सुनील कुमार मिश्रा थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
5. उ0नि0 श्री जुगल किशोर पाठक थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
6. उ0नि0 श्री मनवीर सिंह थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
7. हे0का0 442 योगेन्द्र सिंह थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
8. हे0का0 372 राजेन्द्र सिंह थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
7. का0 18 धीरज थाना सादाबाद जनपद हाथरस।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments