जिलाधिकारी हाथरस
*विषय :- हाथरस-जलेसर सड़क मार्ग का पुनः निर्माण एवं चौड़ीकरण कराये जाने के सम्बंध में :-*
महोदय,
सादर अनुरोध है कि जनपद हाथरस से जनपद एटा के कस्बा जलेसर जाने हेतु जिसे हाथरस जलेसर मार्ग कहते हैं की पुनः निर्माण एवं चौड़ीकरण हेतु पिछले करीब 1 वर्ष से पार्टी द्वारा निरंतर ज्ञापन आंदोलन धरना प्रदर्शन आदि किया जा रहे हैं और कई बार प्रशासनिक अधिकारी एवं अखबारों में छपी खबरों के माध्यम से पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता को उक्त रोड के पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण की स्वीकृति एवं धन आवंटन की सूचनाओं के द्वारा भ्रमित किया जा चुका है किंतु कोई भी ठोस कार्यवाही से पार्टी को अवगत नहीं कराया गया और ना ही सड़क पुनर्निर्माण चौड़ीकरण का कार्य आरंभ कराया जा रहा है उक्त मार्ग के चौड़ीकरण एवं पुनः निर्माण हेतु अन्य संगठनों द्वारा भी लगभग 40-45 दिन लगातार धरना प्रदर्शन किया गया किंतु फिर भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई जिससे क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है एवं निराशा की भावना उत्पन्न होने लगी है ऐसी दशा में उक्त हाथरस जिले कर मार्ग की पुनः निर्माण एवं चौड़ीकरण हेतु स्वीकृति प्रदान किया जाना जनहित में परम आवश्यक है जिसके लिए पार्टी द्वारा शीघ्र ही वृद्ध हस्ताक्षर एवं पोस्टकार्ड अभियान चला कर जन भावनाओं से अवगत कराया जाएगा ।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि उक्त हाथरस जलेसर मार्ग के पुनः निर्माण एवं चौड़ीकरण हेतु प्राथमिकता के आधार पर जनहित में ध्यान में रखते हुए स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें
दिनांक 05/09/2023
भवदीय
देशराज सिंह भरंगर
जिला प्रभारी
स्वदेशी हिन्द पार्टी (भारतवर्ष)


