थाना चंदपा द्वारा 01 चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी हुए 06 किलोग्राम तांबे का पाइप बरामद ।*
आज दिनांक 05.09.2023 को पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार अपराधियों की धर पकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना चंदपा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 चोर को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से ग्राम मोहनपुरी आइस फैक्ट्री से चोरी किया गया 06 किलोग्राम तांबे का पाइप बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चंदपा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
देवेन्द्र उर्फ देवा पुत्र दयाशंकर नि0 कस्बा व थाना बल्देव जनपद मथुरा हाल नि0 ग्राम मोहनपुर भूतपुरा थाना चन्दपा हाथरस ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 06 किलो ग्राम तांबे के पाइप (चोरी गयी) ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।
2. उ0नि0 श्री पूरन सिंह थाना चन्दपा जनपद हाथरस


