हाथरस। सेठ फूलचन्द बागला (पी. जी. ) कॉलेज में युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टेबलेट / स्मार्टफोन कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर विधायिका सदर अंजुला माहौर एवं डीएम अर्चना वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने मंच पर उपस्थित अतिथितियों का स्वागत माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। विधायिका सदर ने कार्यक्रम के दौरान 424 छात्र/छात्राओं को टेबलेट प्रदान करते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा प्रदान करने के तरीके आधुनिक हो गए हैं। कोरोना काल के दौरान भी छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की गई है। ऐसे में कई छात्र है जो टेबलेट या स्मार्टफोन उपलब्ध ना होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा नहीं प्राप्त कर सके । इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी फ्री टैबलेट / स्मार्टफोन योजना लांच की गई है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्र / छात्राओं को टेबलेट वितरित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी वि/रा, अपर प्रधानाचार्य, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य, छात्र/छात्राऐं आदि उपस्थित रहे।


