हाथरस जंक्शन निवासी आशीष गोस्वामी ने वर्ष 2012 में पहली बार रक्तदान तब किया, जब महिला अस्पताल में भर्ती एक जच्चा व बच्चा की हालत गंभीर देखी। अस्पताल में भर्ती महिला के स्वजन रक्त की तलाश में भटक रहे थे। महिला की हालत गंभीर देखकर उन्होंने पहली बार रक्तदान किया। आशीष बताते हैं, इसके बाद रक्तदान करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। उन्होंने अबतक 49 बार रक्तदान किया है। वे बताते हैं कि वे खुद रक्तदान करने के साथ ही लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं। हर साल चार बार रक्तदान करते हैं। उन्हें भी लखनऊ में सम्मानित किया जा


