संयुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी अर्चना वर्मा को एक ज्ञापन देकर शहर में टांसपोर्ट नगर स्थापित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि हाथरस जनपद में संयुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पिछले काफी समय से ट्रांसपोर्ट नगर की मांग करता आ रहा है। हाथरस में ट्रांसपोर्ट नगर ना होने के कारण नगर के मार्केट तथा रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। महायोजना 2031 में ट्रांसपोर्ट नगर का प्रस्ताव होने से हर्ष व्यक्त करते हैं लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण आगरा रोड के स्थान पर अलीगढ़ रोड पर हो तो व्यापारियों को ज्यादा अनुकूल रहेगा इसके संशोधन का प्रस्ताव महायोजना की आपत्ति बैठक में दिया भी था जिसे सभी ने स्वीकार भी किया था इसके और भी अनेक कारण हैं प्रथम तो मीतई टी टी जैड एरिया में आता है ट्रांसपोर्ट नगर में हजारों की संख्या में ट्रक टेंपो व्हीकल आदि आते हैं जिससे भारी मात्रा में प्रदूषण होता है ऐसी स्थिति में टीटी जेड क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर बसाना उचित नहीं होगा टी टी जैड क्षेत्र होने के कारण अधिकांश मिल व फैक्ट्रियां अलीगढ़ रोड तथा सलेमपुर पर हैं हाथरस में पुराना इंडस्ट्रियल एरिया मंडी समिति भी अलीगढ़ रोड पर ही है तथा शीघ्र ही एक प्राइवेट इंडस्ट्रियल एरिया का प्रस्ताव सासनी से अलीगढ़ रोड पर है अलीगढ़ रोड से सभी और के बाईपास भी नजदीक पढ़ते हैं 2031 तक हाथरस नगर का विस्तार मीतई तक हो जाएगा तब ट्रांसपोर्ट नगर नगर की सीमा में ही आ जाएगा तब जाम की स्थिति यथावत बनी रहेगी अतः ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण अलीगढ़ रोड सासनी क्षेत्र के पास ही कराया जाए जो व्यापारियों तथा हाथरस नगर के लिए उपयुक्त रहेगा।


