Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसई-रिक्शा में स्कूली बच्चों को देख डीएम हुईं नाराज, एसडीएम को कार्यवाही...

ई-रिक्शा में स्कूली बच्चों को देख डीएम हुईं नाराज, एसडीएम को कार्यवाही के निर्देश दिए

सादाबाद अर्चना वर्मा द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान आगरा अलीगढ़ – – राजमार्ग पर स्कूली छात्र – छात्राओं को ले जा रहे ई-रिक्शा को रुकवा कर उसके संचालक को सख्त हिदायत दी। जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा संचालक दीपक से जानकारी की कि छात्र – छात्राओं को स्कूल लाने ले जाने हेतु अभिभावकों द्वारा ई-रिक्शा लगाया है या स्कूल प्रबंधक द्वारा लगाया गया है। ई-रिक्शा संचालक द्वारा बताया गया कि छात्र-छात्राओं को लाने ले जाने हेतु स्कूल प्रबंधक द्वारा लगाया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने उपस्थित उप जिलाधिकारी सादाबाद को प्रकरण के संबंध जाँच करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त स्कूलों में यह सुनिश्चित करायें कि स्कूली छात्र – छात्राऐं किसी भी दशा में ई-रिक्शा, अवैध वाहनों से विद्यालय में छात्र – छात्राओं का न लाया जाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments