हाथरस। हाथरस शहर में निमार्णाधीन अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का डंडा चला है उप जिला अधिकारी हाथरस व राजस्व विभाग की टीम ने शहर की तीन निमार्णाधीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया है वही प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से अवैध कॉलोनी के मालिकों में हड़कंप मच गया है। दरअसल आपको बता दें की हाथरस में अवैध कॉलोनियों की भरमार पहले से ज्यादा हो गई है वही जिलाधिकारी हाथरस ने पूर्व में कई कॉलोनी को नोटिस दिए थे जिसमें लगभग 30 कॉलोनी शामिल थी जिसमें से आज प्रशासन में तीन अवैध रूप से बनी कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाते हुए उनको ध्वस्त कर दिया है वही आपको बता दें के शहर भर में बहुत सी ऐसी कॉलोनी है जो अवैध रूप से निर्माण की गई है फिलहाल प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से अन्य अवैध कॉलोनीयों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है वही जब आलाअधिकारियों से बात की गई तो उनका भी कहना यह है कि जल्द से जल्द या तो जो अवैध रूप से कॉलोनिया काट रहे हैं उनके संचालकों को विनिमय क्षेत्र से कॉलोनी को अप्रूव्ड कर लेना चाहिए अन्यथा की स्थिति में हाथरस में जितनी भी अवैध रूप से बनी कॉलोनी है सबको नोटिस के बाद ध्वस्त कर दिया जाएगा एसडीएम सदर द्वारा हाथरस के हाथीसा गांव के पास स्थित 2 व लहरा के पास एक कॉलोनी को बिना मानक के चलते ध्वस्त किया गया है।


