पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने स्व. भाजपा नेता सुभाष चौधरी के समाधि स्थल का लिया जायजा
सादाबाद। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने गुरूवार को सादाबाद क्षेत्र के गाँव गोविंदपुर में युवा भाजपा नेता अमित चौधरी के आवास पर उनके पिता स्व. सुभाष चौधरी जी के समाधि स्थल का जायजा लिया और कहा कि सुभाष चौधरी जीवनभर पार्टी के लिए समर्पित रहे ।
वह पार्टी के एक सच्चे सिपाही थे। तदुपरांत स्व. सुभाष चौधरी के बेटे अमित चौधरीपूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का फूलमालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अमित चौधरी ने उन्हें बताया कि 11 अगस्त को उनके पिता स्व. सुभाष चौधरी की पहली पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री के गांव गोविंदपुर में आने की सूचना पर काफी भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी
पहुंच गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियों में जुट जाने को कहा। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गांव गांव पहुंचकर पार्टी की रीति व नीतियों का प्रचार प्रसार जनकल्याणकारी योजनाओं की
जानकारी दें और चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत करें।
कहा कि, भाजपा ने हमेशा विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति की है। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रीती चौधरी, संजीव पाराशर, राजेंद्र सिंह प्रधान, तेजवीर सिंह, अश्वनी
शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे


