Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसघरों में दौड़े हाईवॉल्टेज करंट से फटा चार्जर, युवक की मौत

घरों में दौड़े हाईवॉल्टेज करंट से फटा चार्जर, युवक की मौत

सादाबाद क्षेत्र के गांव बुर्ज धानौटी में हुई घटना से ग्रामीणों में विद्युत महकमे के प्रति आकोश

सादाबाद। विद्युत अव्यवस्थाएं लगातार भारी पड़ रही हैं। सादाबाद क्षेत्र के गांव बुर्ज धानौटी में सोमवार को हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रांसफॉर्मर के ऊपर जा गिरा, जिससे गांव में कई घरों में हाईवॉल्टेज करंट दौड़ गया। करंट दौड़ने के दौरान एक घर में एक युवक द्वारा बोर्ड में चार्जर लगाते ही चार्जर फट गया, जिससे आए करंट से युवक की मौत हो गई। आनन फानन में उक्त युवक को परिजनों द्वारा आगरा भी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव बुर्ज धानौटी निवासी 18 वर्षीय अवतार पुत्र सुक्खा सोमवार को अपने घर में
विद्युत बोर्ड में मोबाइल चार्ज करने के लिए उसका चार्जर लगा रहा था, तो आरोप है कि इसी दौरान गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर पर विद्युत हाइटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, जिससे ट्रांसफॉर्मर से जुड़े गली मौहल्लों में स्थित मकानों में हाईवॉल्टेज करंट दौड गया। इसी करंट की वजह से मोबाइल का चार्जर फट गया और अवतार की मौत हो गई। इसके अलावा कई घरों में विद्युत उपकरण भी फुंक गए। इसे लेकर ग्रामीणों में बिजली महकमे के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया । सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments