Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसमरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मुहैया करायें: डीएम

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मुहैया करायें: डीएम

हाथरस। स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आर०सी०एच० पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण, बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो सी०एच०ओ०, ऑपरेटर सात डाटा तथा

एच०एम०आई०एस० मैनेजर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा
अधिकारी से कहा कि सुनिश्चित करे की जिन क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी सरकारी अस्पतालों में कम हो रही है उन क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी, एम०ओ०आई०सी० समय-समय पर भ्रमण कर यथा स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए एवं भ्रमण के दौरान गर्भवती
महिलाओं को सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को यह भी जानकारी दें कि घर की अपेक्षा सरकारी अस्पताल में प्रसव अधिक सुरक्षित रहता है यदि प्रसव के दौरान किसी भी प्रकार की काई समस्या आती है तो उन्हें तुरंत स्वास्थ्य सेवाऐं मुहैया कराई जाती
है। जिससे जच्चा-बच्चा को किसी प्रकार की कोई समस्या नही आती है। उन्होंने गर्भवती महिला को प्रसव के उपरांत 48 घंटे तक चिकित्सालय में अवश्यक भर्ती रखने एवं इसके पश्चात् एम्बूलेंस के माध्यम से गंतव्य स्थान तक पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत दी जाने वाली धराशि का भुगतान शत प्रतिशत कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी, प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments