UP News – सरकार उत्तर प्रदेश में छह और नए एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है। जिसके चलते इन जिलों को फायदा मिलेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि इसके बाद यूपी सर्वाधिक एक्सप्रेसवे बनाने वाला देश का पहला राज्य हो जाएगा।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी के समक्ष उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने पर्यटन भवन बैठक के दौरान इसका प्रस्तुतीकरण किया। इसके बाद यूपी सर्वाधिक एक्सप्रेसवे बनाने वाला देश का पहला राज्य हो जाएगा। छह एक्सप्रेस का निर्माण पूरा हो चुका है और सात पर काम चल रहा है और छह नए को मिलाकर कुल 19 एक्सप्रेसवे हो जाएंगे।


