Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeहाथरसHDFC बैंक में 5 करोड़ के फ्रॉड में आरोपी आकाश की मां...

HDFC बैंक में 5 करोड़ के फ्रॉड में आरोपी आकाश की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार,महिला के कब्जे से 9 लाख कैश बरामद कर भेजा जेल,

HDFC बैंक में 5 करोड़ के फ्रॉड में आरोपी आकाश की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार,महिला के कब्जे से 9 लाख कैश बरामद कर भेजा जेल,

आरोपी की आकाश की मां गिरफ्तार
हाथरस जिले के थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा HDFC बैंक में संचालित एक व्यक्ति द्वारा अपने चालू खाता से पांच करोड़ रूपये ओवर ड्राफ्ट के मध्यम से धोखाधड़ी कर निकला लिए थे।पुलिस ने आरोपी युवक आकाश को जेल भेज दिया था।वही इस मुकदमे से जांच के बाद आरोपी आकाश की मां का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से खाते से निकाले गये 9 लाख रुपये बरामद भी बरामद कर लिए है।

5 करोड़ के फ्रॉड के आरोपी आकाश की मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आपको बता दे कि थाना कोतवाली नगर हाथरस पुलिस को 14 सितम्बर को सूचना मिली थी कि एक युवक आकाश निवासी विष्णुपुरी थाना कोतवाली हाथरस गेट द्वारा एक व्यक्ति को 03 लाख रुपये मांगने पर 10 लाख रुपये दे दिये है,तथा उसने HDFC बैंक खाते में करीब 5 करोड रुपये फ्रॉड करके डाल लिए है।

आरोपी की मां का नाम जांच में प्रकाश में आया।
इस सूचना पर थाना कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये सर्विलॉस सेल की टेक्निकल टीम की मदद से आकाश के बारे में जानकारी की गई।वही एसओजी व सर्विलांस टीम को भी इसमें लगाया गया। जिसके बाद एसओजी टीम व थाना कोतवाली हाथरस पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 16 सितम्बर को HDFC बैंक में संचालित चालू खाता से पांच करोड़ रूपये ओवरड्राफ्ट करके धोखाधड़ी करने वाले 1 अभियुक्त आकाश पुत्र स्व0 ज्वाला प्रसाद निवासी गली नं0 5 मौहल्ला विष्णुपुरी थाना हाथऱस गेट जनपद हाथरस को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

आरोपी की मां के कब्जे से 9 लाख रुपए बरामद।
अभियुक्त आकाश द्वारा अपनी मां के खाते में करीब 85 लाख रुपये कैनरा व एक्सिस बैंक के खाते में जमा कर दिये थे।जिसमे 09 लाख रुपये आरोपी की मां द्वारा अपने खाते से नगद निकालकर अभियुक्त आकाश की गिरफ्तारी के दौरान छिपा लिए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments