*पुलिस अधीक्षक हाथरस व जिलाधिकारी हाथरस द्वारा संयुक्त रुप से पर्याप्त पुलिस बल के साथ आगामी त्यौहार रामनवमी, दशहरा/विजयदशमी, वाल्मीकि जयन्ती, धनतेरस/दीपावली/गोवर्धन पूजा आदि त्यौहारों के दौरान शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र मे फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*-
आज दिनांक 08.10.2024 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल व जिलाधिकारी हाथरस श्री राहुल पाण्डेय द्वारा संयुक्त रुप से आगामी त्यौहार रामनवमी, दशहरा/विजयदशमी, वाल्मीकि जयन्ती, धनतेरस/दीपावली/गोवर्धन पूजा आदि त्यौहारो के दौरान जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी याातायात, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली हाथरस, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, थानाध्यक्ष महिला थाना मय पुलिस फोर्स व डॉग स्क्वायॉड के साथ नगर क्षेत्र के इगलास फाटक, मधुगढ़ी, मुरसान गेट चौराहा, घण्टाघर, रामलीला ग्राउण्ड, पंजाबी मार्केट, तालाब चौराहा आदि आदि मुख्य बाजारों/स्थानों में फ्लैग मार्च किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस व जिलाधिकारी हाथरस द्वारा नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों/स्थानों में पैदल गस्त किया गया । पुलिस अधीक्षक हाथरस व जिलाधिकारी हाथरस द्वारा नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारो/स्थानो पर भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया । इस दौरान दुकानदारों/व्यापारियों से वार्ता कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा उन्हें सुरक्षा के दृष्टिगत अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व संदिग्ध व्यक्तियों के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया । साथ ही आगामी त्यौहारो को सौहार्दपूर्ण एवं शान्तिपूर्वक मनाने की अपील की गयी । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गस्त के दौरान क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था हेतु लगायी गयी ड्यूटियों को चेक करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत नगर क्षेत्र मे सतर्क दृष्टि रखने हेतु तथा आवागमन मार्ग पर बैरिकेटिंग व रूट डायवर्जन के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस को निर्देशित किया गया । साथ ही त्यौहारों के दौरान भीड़-भाड़,मार्केट वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों व एन्टी रोमियो टीम की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस को दिए गए निर्देश


