CBI-आर्मी अधिकारी बनकर 1 करोड़ से अधिक की ठगी, हाथरस में ठग गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 17 ATM कार्ड जब्त
हाथरस में साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एसओजी टीम और पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में साइबर क्राइम की दुनिया में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। एसओजी टीम और थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शातिर ठग गैंग को धर दबोचा गया, जो खुद को सीबीआई और आर्मी अधिकारी बनाकर लोगों को ठगता था।
ठग गैंग का पर्दाफाश
इस गिरोह ने करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते किराये पर लेते थे और उनमें फ्रॉड मनी ट्रांसफर कर एटीएम से निकाल लेते थे। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
ट्रांसफर का झांसा देकर घरेलू सामान बेचने का बहाना
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे खुद को आर्मी और सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों के विश्वास में आते थे। ट्रांसफर होने की कहानी गढ़कर घरेलू सामान (जैसे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स) कम कीमत पर बेचने का झांसा देते थे।


