Monday, August 17, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस सिकंदराराऊ में रास्ते के विवाद को लेकर फायरिंग, युवक घायल

हाथरस सिकंदराराऊ में रास्ते के विवाद को लेकर फायरिंग, युवक घायल

सिकंदराराऊ में रास्ते के विवाद को लेकर फायरिंग, युवक घायल
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया इकबालपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहले दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। इसी दौरान घायल युवक को देखने पहुंचे उसके मामा को दूसरे पक्ष के नामजद लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कंधे में गोली मार दी गई।
फायरिंग की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक प्रमोद पुत्र भजन लाल निवासी नगवाईं, थाना मलावन, एटा और हरकेश पुत्र हजारी लाल निवासी गढ़िया इकबालपुर घायल हुए हैं।
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments