Monday, August 17, 2026
spot_img
Homeहाथरसहसायन में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, महिला ने रास्ते में...

हसायन में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

हसायन में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

हाथरस जिले के हसायन क्षेत्र में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। भैंकुरी गांव निवासी सोनम पत्नी चरण सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन हसायन सीएचसी लेकर पहुंचे थे। यहां डिलीवरी के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे महिला जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बावजूद परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला और नवजात की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments