आज दिनांक 02.03.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ श्री प्रभाकर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा होली त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों/स्थानों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।


