Monday, March 2, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस के मथुरा बरेली राजमार्ग पर बाइक सवार विद्युत कर्मी को तेज...

हाथरस के मथुरा बरेली राजमार्ग पर बाइक सवार विद्युत कर्मी को तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी

हाथरस के मथुरा बरेली राजमार्ग पर बाइक सवार विद्युत कर्मी को तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी।ऑटो की टक्कर से विद्युत कर्मी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।लोगो की मदद से पुलिस ने युवक को गंभीर घायल हालत में जिला भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

वही हादसे की जानकारी होने पर विद्युत कर्मी रामकुमार के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे गए और मृतक के शव को कार में रखकर ले जाने लगे।इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से मृतक के परिजनों द्वारा हाथापाई और धक्का मुक्की शुरू कर दी गई।पुलिस कर्मियों से अभद्रता और हाथापाई की सूचना मिलने पर करीब 3 से 4 थानों का पुलिस फोर्स भी जिला अस्पताल पहुंच गया।पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर कर शांत कर दिया और एक स्विफ्ट कार को कब्जे में ले कर थाने ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार,थाना मुरसान क्षेत्र के गांव नगला हंसी निवासी एक युवक रामकुमार पुत्र विक्रम सिंह उम्र 25 वर्ष विद्युत विभाग में नौकरी करता था।रविवार शाम को युवक नौकरी कर बाइक से वापस अपने गांव नगला हंसी लौट रहा था,तभी मथुरा रोड पर सरपंच ढाबे के पास एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।इस हादसे में युवक की मौत हो गई।युवक शादीशुदा था उसके एक बेटा भी है।वही पुलिस ने टेंपो चालका को गिरफ्तार कर किया है।मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments