Tuesday, February 10, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस सादाबाद हत्या में दो व्यक्तियों कीगिरफ्तारी

हाथरस सादाबाद हत्या में दो व्यक्तियों कीगिरफ्तारी

‼️ *थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत आगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास हुई सनसनीखेज गोली मारकर हत्या की घटना में मात्र 24 घंटें के अन्दर 02 हत्याभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा, 02 खोखा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त ईको कार बरामद ।* ‼️

अवगत कराना है कि दिनांक 05.02.2026 को वादिया डौली कुमारी पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सादाबाद पर सूचना दी कि दिनाँक 05.02.2026 को उसका भाई अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद भारतीय सेना का सैनिक है । वह हाथरस न्यायालय से अपनी तारीख करके मित्र की कार से आगरा की तरफ आ रहा था । तभी चन्द्रा फार्म हाउस के समीप ईको कार व मोटर साइकिल सवार लोगों द्वारा उसके ऊपर फायरिग कर दी । जिससे अखिलेश उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गयी । उक्त सूचना के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित 05 टीमों का गठन किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु टीमों की ब्रीफिंग की गई ।

जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमों के अथक प्रयासोपरान्त ग्राउन्ड, टेक्निकल इंटेलीजेन्स, सर्विलांस, करीब 290 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य श्रोतो से प्राप्त सूचनाओं के अभिसंकलन से मात्र 24 घंटे के अन्दर थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत आगरा अलीगढ रोड चन्द्रा फार्म हाउस के पास सनसनीखेज गोली मारकर हुई एक व्यक्ति की हत्या की घटना कारित करने वाले आरोपी 1. बॉबी उर्फ विशाल पुत्र रमेश चन्द्र व 2. राजा उर्फ राहुल निवासीगण ग्राम समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस को कुरसण्डा मोड के पास गोरी गोपाल ढाबा से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा, 02 खोखा कारतूस 315 बोर व घटना मे प्रयुक्त 01 ईको कार संख्या UP85 BD 9135 सिलेटी रंग बरामद हुई है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*पूछताछ का विवरण* – गिरफ्तार अभियुक्तगण( बॉबी उर्फ विशाल व राजा उर्फ राहुल) द्वारा जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि मृतक अखिलेश कुमार ने हमारी बुआ की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था, जिससे हमारे परिवार की समाज में बडी किरकिरी/बदनामी हो रही थी । मृतक अखिलेश उपरोक्त से हम लोगों को भी खतरा था, इसी रंजिश के कारण हम लोगों ने अपने भाईयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। हमें जानकारी हुई कि अखिलेश दिनाँक 05.02.2026 हाथरस न्यायालय में किसी मुकदमे में तारीख पर आ रहा है । हम लोगों ने योजनानुसार रैंकी कर आगरा अलीगढ रोड पर चन्द्रा फार्म हाउस के पास हम लोगों ने अखिलेश उपरोक्त की गोली मार कर हत्या कर दी।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण*-
1. बोबी उर्फ विशाल पुत्र रमेश चन्द्र निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
2. राजा उर्फ राहुल पुत्र राजेश निवासी ग्राम समदपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments