Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में पुलिस ने पांच वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

हाथरस में पुलिस ने पांच वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

हाथरस पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1.5 लाख रुपए नकद, एक कार, 7 मोबाइल फोन और वाहनों के कई पार्ट्स बरामद किए हैं। मामला तब सामने आया जब पुष्पेंद्र राठौर ने अपने आयशर कैंटर की चोरी की सूचना पुलिस को दी।

उनका वाहन महावीर ट्रांसपोर्ट के पास एसबीआई बैंक के सामने आगरा रोड पर खड़ा था। अन्य कई वाहन चोरी होने की सूचना भी पुलिस को मिली। पुलिस ने इन मामलों में मुकदमे दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि गिरोह का सरगना सिद्धार्थ अग्रवाल स्क्रैप के काम की आड़ में अपराध को अंजाम देता था। उसने खंदौली से टेडी बगिया के बीच नंदलालपुर गांव में एक गोदाम किराए पर ले रखा था। गिरोह चोरी के वाहनों को इसी गोदाम में लाकर गैस कटर से काटता और पार्ट्स को अलग-अलग बेच देता था।

गिरफ्तार आरोपियों में सिद्धार्थ अग्रवाल (छिली ईट रोड, आगरा), सूरज राठौर (आजाद नगर, आगरा), प्रमोद राठौर (लक्ष्मीनगर, हाथरस), आरिफ (शिवपुरी, मध्य प्रदेश) और अमन खान (इंदिरा नगर, हाथरस) शामिल हैं।

पूछताछ में पता चला कि गिरोह ने 26 फरवरी को महावीर ट्रांसपोर्ट के पास से एक बंद बॉडी गाड़ी और 21 मार्च को झा अस्पताल के पास से एक कैंटर चोरी किया था। चोरी की गाड़ियों के कुछ पार्ट्स अभी भी गोदाम में मौजूद हैं। इसके अलावा भी कई वारदातें इस गिरोह ने की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments