हाथरस के इंडस्ट्रियल एरिया में आज अज्ञात कारणों के चलते एक नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। तेज लपटों के साथ काफी धुआं उठने लगा। कुछ कर्मचारी इस आग पर काबू पाने में जुट गए। इसकी जानकारी मिलते ही कई दमकलें और काफी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सबसे पहले फैक्ट्री में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला और उसके बाद दमकल कर्मचारी इस आग पर काबू पाने में लग गए। यूपी
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में अभय कुमार अग्रवाल की पिंकी फूड इंडिया के नाम से नमकीन फैक्ट्री है और इसके बराबर में ही उनकी रबर फैक्ट्री है। नमकीन फैक्ट्री में आज दोपहर 10:00 बजे के करीब अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में भीषण रूप धारण कर लिया और तेज लपटें उठने लगी। कुछ कर्मचारी अंदर भी फंस गए लेकिन अन्य कर्मचारियों ने इनको बाहर निकाला।
इसकी सूचना फायर स्टेशन को मिली तो फायर स्टेशन से कई गाड़ियां वहां पहुंच गई और दमकल कर्मी कई तरफ से आग बुझाने में लग गए। लेकिन आग पर तत्काल ही काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नगर और कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट भी पुलिस फोर्स के वहां पहुंच गए। आज इतनी भयंकर थी कि दमकल गाड़ी जिला अलीगढ़ और मथुरा से भी फायर स्टेशन से कई गाड़ियां वहां पहुंच गई
आसपास के कारखाने में भी इस भीषण आग को लेकर काम रुक गया। सभी को यह डर सताने लगा कि कहीं यह भीषण आग आसपास की फैक्ट्रियों तक ना पहुंच जाए। कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया जिसमें तीन जिलों की दमकल फायर गाड़ी लगानी पड़ी करीब दस गाड़िया आग बुझाने में लगी जब जाके आग पर काबू पाया गया


