हाथरस में हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड पर लखन किशन फार्म हाउस में बारात चढ़त के दौरान गेस्ट हाउस संचालक के बेटे और उसके कर्मचारियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
श्री कृष्ण कुमार पुत्र श्री शंकर सिंह निवासी नगला बहादुर थाना सादाबाद के बेटे की शादी लखन किशन फार्म हाऊस सिकन्द्राराऊ रोड थाना हाथरस जंक्शन में थी। उनका आरोप है कि शादी के दौरान सोनू, लखन व कृष्णा पुत्र चतुर्भुज गुप्ता, गौरव और सूरज द्वारा जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी गई । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपी सोनू कृष्ण और लखन निवासीगण चतुर्भुज गुप्ता निवासीगण बिजली कॉटन मिल थाना हाथरस गेट, सूरज निवासी बिजली काटन मिल थाना हाथरस गेट और गौरव निवासी साकेत कॉलोनी थाना हाथरस गेट को गिरफ्तार किया है। इस मामले में क्षेत्राधिकार सिकंदर राव आनंद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिस्ट्रीशीटर अपराधी है चतुर्भुज ..
यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय कि गेस्ट हाउस संचालकों लखन, कृष्ण और सोनू का पिता चतुर्भुज गुप्ता हाथरस में बड़ा सट्टा माफिया है। उसे पर गैंगस्टर से लेकर सट्टे की खाईबाड़ी तक के मुकदमे दर्ज हैं। उसके दो बेटों पर भी पूर्व में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।


