*थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा 02 चोरो को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की स्प्रे मशीन,04 बैट्री व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद ।*
दिनांक 07.12.2023 को पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार अपराधियों की धर पकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 02 चोरो को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से चोरी की स्प्रे मशीन,04 बैट्री (एमरोन कम्पनी) एवं चोरी की CD डीलक्श मोटरसाइकिल बरामद हुई है । अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उनके द्वारा दिनांक 05/06.12.23 की रात्रि मे गाँव शेकुपुर,ठूलई व सलेमपुर के ट्यूबवेलों से ट्यूबवेलों के ताले तोडकर बैट्री चोरी की थी । मोटर साइकिल के सम्बन्ध मे पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि यह मोटर साइकिल हम दोनो ने दिनांक 04.12.2023 को पुल के नीचे से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के सामने से चोरी की थी ।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. पुष्पेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी ततारपुर थाना सासनी जनपद हाथरस ।
2. संजू पुत्र सत्यपालसिंह निवासी ततारपुर थाना सासनी जनपद हाथरस ।
*बरामदगी का विवरण-*
01- एक स्प्रे मशीन ।
02- 04 बैट्री एमरान कम्पनी ।
03- मोटर साइकिल CD डीलक्श रंग काला नं0 UP86S8934 ।
*आपराधिक इतिहास अभियूक्त पुष्पेंद्र उपरोक्त*-
1. मु0अ0सं0 129/23 धारा 380/411/457 भादवि थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
2. मु0अ0सं0 131/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
3. मु0अ0सं0 681/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सासनी जनपद हाथरस ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम-*
1. प्रभारी /निरीक्षक अपराध नरेश सिंह थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
2. उ0नि0 सुनील कुमार वर्मा थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
3. उ0नि0 वीरेश कुमार थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
4. है0का0 390 शिवराज सिह थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
5. कां0 271 हरिओम यादव थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
6. का0 382 ओमप्रकाश थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
7. का0 31 विपिन कुमार थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।


