Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरस*थाना सादाबाद पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना सादाबाद...

*थाना सादाबाद पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत कैन्टर गाडी से रूपये चोरी व थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुये

थाना सादाबाद पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत कैन्टर गाडी से रूपये चोरी व थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल 03 शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी/लूटे हुए ₹ 3,41,370/- नगद, बर्तन (सफेद धातु) आदि व घटना में प्रयुक्त अवैध-असलाह कारतूस एवं एक मोटरसाईकिल बरामदः-*

अवगत कराना है कि दिनांक 10.11.2023 को वादी श्री प्रेमप्रकाश गुप्ता पुत्र श्री ग्याप्रसाद गुप्ता निवासी जलेसर रोड विनोबा नगर थाना सादाबाद द्वारा सूचना दी कि उनकी आयशर कैंटर गाडी UP 86 T 3954 के चालक राकेश कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी सहपऊ को शमशाबाद आगरा से गुड के पेमेन्ट व वसूली के रुपये मिले थे । जिसको उसने एक थैले में रखकर अपनी सीट के पीछे रख लिया और शमशाबाद आगरा से सादाबाद की तरफ आ रहा था । गाडी चालक के अतिरिक्त गाड़ी में 03 अन्य व्यक्ति सवार थे । समय करीब 11.30 बजे आगरा-सादाबाद रोड पर हिन्दुस्तान होटल के पास गाडी खडी करके चालक राकेश व क्लीनर शौच के लिये चले गये, गाडी में शेष अन्य दो व्यक्ति गाडी में ही रह गये थे तभी एक मोटरसाईकिल पर अज्ञात व्यक्ति आये और गाडी में रखा थैला निकालकर भाग गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सादाबाद पर मु0अ0सं0 535/23 धारा 379 भादवि. पंजीकृत किया गया था ।

तथा दिनांक 07.11.2023 को श्री गोविन्द अग्रवाल पुत्र श्री मूलचन्द्र अग्रवाल निवासी हीरालाल क्वार्टर थाना कोतवाली हाथरस ने सूचना दी कि वह स्कूटी से सर्राफा बाजार स्थित अपनी दुकान बन्द करके घर जा रहे थे, तभी उनके घर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी स्कूटी रोककर तमन्चा दिखाकर थैला (जिसमे चांदी के बर्तन) को छीनकर भाग गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 331/23 धारा 392/506 भादवि. पंजीकृत किया गया था ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद/नगर के नेतृत्व में घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक सादाबाद/ कोतवाली नगर को निर्दिष्ट किया गया था तथा स्वॉट व सर्विलॉस टीम को भी लगाया गया । जिसके क्रम में आज दिनांक 17.11.2023 को समय करीब 03.40 बजे थाना सादाबाद पुलिस टीम एवं स्वॉट टीम के कठिन परिश्रम व अथक-प्रयासोपरान्त संकलित साक्ष्यों, धरातलीय अभिसूचना संकलन, सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी कैमरे आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना के संकलन से घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चोरी/लूट की घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड के उपरान्त जैतई रोड, बीएसएनएल आफिस के आगे बम्बे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । जिनके कब्जे से चोरी/लूटे हुए ₹ 3,41,370/- नगद मय थैला एवं व्यापारी के हिसाब की रशीद, 02 कटोरी, 01 गिलास, 01 चम्मच (सफेद धातु) आदि तथा घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर 01 खोखा कारतूस 315 बोर 01 अपाचे मोटरसाईकिल (बिना नम्बर) बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

*पूछताछ का विवरण–* गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है । हम लोग एक साथ मिलकर एवं अलग-अलग लूट/चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देते है तथा जो रुपया प्राप्त होता है, वह शौक/मौज में खर्च कर जीवन यापन करते है । दिनांक-10.11.2023 को हिन्दुस्तान होटल के पास कैन्टर गाड़ी से रुपये चोरी किये थे । कैन्टर गाड़ी मे रुपये होने की सूचना पूर्व चालक सहअभियुक्त भूपेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र ओमप्रकाश निवासी कछपुरा थाना चंदपा ने दी थी । जिसके उपरान्त गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने अपने साथी मनीष पुण्ढीर पुत्र सुरेन्द्र निवासी कैमार थाना चंदपा हाथरस के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था । इसके अतिरिक्त मांगेश व कृष्णकुमार उपाध्याय ने बताया कि दिनांक 07.11.2023 को कल्पना ज्वैलर्स के मालिक से सहअभियुक्त मनीष पुण्ढीर उपरोक्त के साथ मिलकर दीप हॉस्पीटल के पास हाथऱस मथुरा रोड पर थैले में रखे चॉदी के बर्तन लूट लिये थे जो रुपये एवं चॉदी के बर्तन बरामद हुए है, वह उपरोक्त दोनो घटनाओं के है । शेष रूपये व बर्तन सह अभियुक्त मनीष पुण्ढीर (फरार) उपरोक्त के पास है ।

घटना में शामिल आरोपी मनीष पुण्ढीर पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम केमार थाना चन्दपा की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है । पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम व पता-*
1- भूपेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र ओम प्रकाश निवासी कछपुरा थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।
2- कृष्ण कुमार उपाध्याय पुत्र स्व. राम कुमार उपाध्याय निवासी ब्राह्मणपुरी मैंडू थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
3- मांगेश पुत्र ओमकार निवासी गम्भीर पट्टी बिसाना थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।

*बरामदगी का विवरण-*
1. 3,41,370/-रुपये नगद (चोरी/लूटे हुए) मय थैला व व्यापारी के हिसाब की रशीद ।
2. 01 अवैध तमंचा 315 बोर ।
3. 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
4. 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।
5. 02 कटोरी, 01 गिलास, 01 चम्मच (सफेद धातु)
6. एक मोटरसाईकिल अपाचे (बिना नम्बर) घटना में प्रयुक्त ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त भूपेन्द्र उर्फ भूरा उपरोक्त-*
1.मु0अ0सं0 535/23 धारा 379/411 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
2.मु0अ0सं0 548/23 धारा 307/420/34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
3. मु0अ0सं0 331/23 धारा 394/506/411 भादवि थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त कृष्ण कुमार उपाध्याय उपरोक्त-*
1. मु0अ0सं0-689/15 धारा 392 भादवि थाना हाथरस जंक्शन, हाथरस ।
2. मु0अ0सं0-715/15 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना हाथरस जंक्शन, हाथरस ।
3. मु0अ0सं0-433/17 धारा 392,411 भादवि थाना हाथरस जंक्शन, हाथरस ।
4. मु0अ0सं0 535/23 धारा 379/411 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
5. मु0अ0सं0 548/23 धारा 307/420/34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
6. मु0अ0सं0 331/23 धारा 394/506/411 भादवि थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस ।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त मांगेश उपरोक्त-*
1. मु0अ0सं0 251/15 धारा 147/148/149/307/411 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सादाबाद हाथरस ।
2.मु0अ0सं0 700/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
3.मु0अ0सं0 183/17 धारा 392/411 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
4. मु0अ0सं0-461/17 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना चन्दपा हाथरस ।
5. मु0अ0सं0-433/17 धारा 392,411 भादवि थाना चन्दपा हाथरस ।
6. मु0अ0सं0-117/18 धारा 20/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चन्दपा हाथरस ।
7. मु0अ0सं0 152/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चन्दपा जनपद हाथरस ।
8. मु0अ0सं0 535/23 धारा 379/411 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
9.मु0अ0सं0 548/23 धारा 307/420/34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
10. मु0अ0सं0 331/23 धारा 394/506/411 भादवि थाना कोतवाली हाथरस जनपद हाथरस ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम के नाम-*
1. श्री अशोक कुमार सिंह प्रभारी स्वॉट/एसओजी टीम जनपद हाथरस मय एसओजी/सर्विलांस टीम ।
2. प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश कुमार थाना सादाबाद मय टीम जनपद हाथरस।
3. उ0नि0 श्री मनवीर सिंह थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
4. उ0नि0 श्री अवधेश कुमार एसओजी टीम जनपद हाथरस ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments