Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसथाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत हुईं हत्या की घटना का...

थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत हुईं हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, निशादेही से आलाकत्ल बरामद ।*

*थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत हुईं हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, निशादेही से आलाकत्ल बरामद ।*

दिनांक 13.11.2023 को वादी योगेन्द्र पुत्र तेज सिंह निवासी नवावपुर थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना दी कि वादी का भाई सतीश चन्द्र(उम्र करीब 34 वर्ष) अपनी ईको गाडी सं0 UP86 AH8570 स्वयं व ड्राईवर रखकर चलाता था । दिनांक 12.11.2023 को समय करीब 14.00 बजे वादी के भाई के मोबाइल पर फोन आने पर खराब गाडी को ठीक होने पर गाडी लेने गया था । दिनांक 13.11.2023 को समय सुबह करीब 06.00 बजे वादी को जानकारी हुई वादी के भाई की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी है । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर मु0अ0सं0 696/23 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था ।

उक्त घटना में पुलिस अधीक्षक श्री देवेश कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारीगणो द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री अशोक कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ डा0 आनन्द कुमार के नेतृत्व में घटना के अनावरण एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया तथा एसओजी टीम व स्वॉट टीम को भी लगाया गया था । पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी तथ्यों पर विवेचना करते हुये सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन किया गया व अन्य लाभप्रद साक्ष्य संकलित किये गये । जिसके क्रम में आज दिनांक 16.11.2023 को अथक-प्रयासोपरान्त संकलित साक्ष्यों, धरातलीय अभिसूचना संकलन, सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी कैमरे आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना के संकलन से घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों को जाऊ नहर पुल से गिरफ्तार किया गया है, जिनकी निशादेही पर आलाकत्ल पाना, पेंचकस व ईंट का अध्धा आदि बरामद हुए है ।

*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतू द्वारा पूछताछ पर जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि वह मृतक सतीश चन्द्र उपरोक्त की ईको गाडी किराये पर चलाता था । दिनांक 12.11.2023 को ईको गाडी खराब हो जाने पर आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू व मृतक सतीश चन्द्र ने उसे हाथरस जंक्शन में सही कराया, इसके बाद आरोपी जितेन्द्र व मृतक सतीश चन्द्र ने यादराम व प्रेमवीर के साथ ग्राम नगला बिहारी को मुडने वाले रोड पर गाडी में बैठकर शराब पी थी । शराब के नशे में मृतक सतीश ने आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू को थप्पड मार दिया, जो आरोपीगणों को बहुत बुरा लगा । जिसेक उपरान्त आरोपीगणों ने उसकी हत्या कर दी ।

*नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्तगण–*
1.जितेन्द्र उर्फ जीतू यादव पुत्र कृपाल सिंह निवासी नगला बिहारी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
2. प्रेमवीर यादव पुत्र स्व. धर्मवीर निवासी नगला बिहारी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
3. यादराम पुत्र मारते निवासी नगला बिहारी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।

*बरामदगी का विवरण-*
पाना, पेंचकस व ईंट का अध्धा (आलाकत्ल) ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम –*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री आशीष कुमार थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
2. उ0नि0 राजेश कुमार सरोज थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
3. उ0नि0 सचिन चौधरी थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
4. हे0का0 165 शैलेन्द्र कुमार थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।
5. का0 451 दीपक नागर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments