हाथरस में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता भाई ने ससुरालीजनों पर अपनी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव रतिभानपुर निवासी भूरे उर्फ कोसपाल सिंह की शादी वर्ष 2008 में एटा के निधौलीकलां क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुरा निवासी अजीता के साथ हुई थी। भूरे ट्रक चालक है। शादी के बाद अजीता ने दो बच्चों को भी जन्म दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि अजीता के ससुरालीजन दहेज आदि की मांग को लेकर अक्सर अजीता को परेशान करते थे। उसका उत्पीड़न करते थे। इनका आरोप है कि इन लोगों ने उसे जहर देकर मार दिया। सुबह जब इन लोगों को यह सूचना मिली कि अजीता की मौत हो गई है, तो यह लोग उसकी ससुराल में पहुंचे। वहां पर वह मृत अवस्था में मिली। इस पर इन लोगों ने कोतवाली सिकंद्राराऊ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर पूछताछ और छानबीन की। इसके बाद मृतका
के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया


