Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसपुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में #MissionShakti फेज-04 के विशेष अभियान "शक्ति...

पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में #MissionShakti फेज-04 के विशेष अभियान “शक्ति दीदी” के तहत बाग्ला डिग्री कॉलेज के ग्राउंड में बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित कल्याणकारी योजनाओं आदि की जानकारी दी गई एवं पम्पलेट वितरित किये गये ।

📌📌 *पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में #MissionShakti फेज-04 के विशेष अभियान “शक्ति दीदी” के तहत बाग्ला डिग्री कॉलेज के ग्राउंड में बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित कल्याणकारी योजनाओं आदि की जानकारी दी गई एवं पम्पलेट वितरित किये गये ।*📌📌

आज दिनांक 18.10.2023 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “मिशन शक्ति” अभियान के चतुर्थ फेज के अंतर्गत बाग्ला डिग्री कॉलेज में बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री हिमांशु माथुर, क्षेत्राधिकारी सादाबाद श्री गोपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट श्री सतेन्द्र सिंह राघव, प्रभारी महिला थाना श्रीमती निशा रानी आदि अन्य अधिकारीगण व बाग्ला डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य, स्कूल स्टॉफ तथा स्कूल की छात्राएं मौजूद रही । कार्यक्रम के दौरान अधिकारीगणों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के साथ घटित अपराधो से बचाव के उपाय व उनकी रोकथाम व कानूनी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई तथा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे- यू0पी0-112 नम्बर, वीमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप,181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । तथा सभी छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया । इस दौरान छात्राओं को बताया गया कि आस पडोस में या स्वंय के साथ होने वाले अपराध या अपराध की संभावना होने पर संकोच किये बिना निडर होकर अपनी बात पुलिस तक पहुंचाए । तथा छात्राओं को साइबर अपराध व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया, इसके साथ ही मौजूद छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के पैम्फलेट्स वितरित किये गये ।

*PRO CELL HATHRAS*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments