थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो नशीला पाउडर व एक कार बरामद |
आज दिनांक 19.09.2023 को थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 01 किलो नशीला पाउडर व परिवहन में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार नं० UP83BT9407 बरामद हुई है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. इमरान पुत्र कयूम खां निवासी अल्हैपुर थाना चंदपा जनपद हाथरस । 2. जब्बार पुत्र श्यामलाल निवासी अल्हैपुर थाना चंदपा जनपद हाथरस । 3. समीर पुत्र खुर्शीद निवासी अल्हैपुर थाना चंदपा जनपद हाथरस ।


