थाना हसायन पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमें में प्रकाश में आये एक चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए 10150/- रूपये नगद बरामद ।
अवगत कराना है कि दिनांक 13.07.2023 को नगर पंचायत चैयरमैन हसायन श्री ओमप्रकाश पुत्र खुसालीराम निवासी मौहल्ला अहीरान थाना हसायन जनपद हाथरस द्वारा थाना हसायन पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उनके पुत्र व पुत्रवधु मौहल्ला अहीरान में स्थित पुराने मकान में निवास करते है । दिनांक 13.07.2023 की रात्रि लगभग 01.00 बजे से 04.00 बजे के मध्य अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर में घुसकर कमरे के अन्दर रखे बक्से से स्वर्ण व चांदी के आभूषण व नगद रुपये चोरी कर लिया गया है । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा घटना का सफल अनावरण करने एवं घटना में शामिल चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में थाना प्रभारी हसायन को निर्दिष्ट किया गया था तथा एसओजी टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना हसायन पुलिस द्वारा अथक प्रयासोपरान्त धरातलीय साक्ष्य, टेक्निकल एड, प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के अभिसंकलन की मदद व मुखबिर की प्राप्त सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना हसायन क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर उधौ उर्फ ऊधम सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी नावली थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को दिनांक 28.07.2023 को चोरी किये हुए आभूषण, रूपये, अवैध असलाह-कारतूस व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया था । उक्त अभियोग में अभियुक्त अमित पुत्र कालीचरन का नाम प्रकाश में आया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना हसायन पुलिस द्वारा प्रयास किये जा रहे थे। जिसके क्रम में आज दिनांक 11.09.2023 को थाना हसायन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अमित पुत्र कालीचरन को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से चोरी किये हुए 10150/- रूपये बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
अमित पुत्र कालीचरन उर्फ करूआ निवासी मौहल्ला काछियान कस्वा व थाना हसायन जनपद हाथरस ।


