थाना हसायन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से 05 लीटर अपमिश्रित अवैध देशी शराब व 500 ग्राम यूरिया बरामद |
आज दिनांक 11.09.2023 को थाना हसायन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 05 लीटर अपमिश्रित अवैध देशी शराब व 500 ग्राम यूरिया बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त- धर्मेन्द्र पुत्र रामजीलाल निवासी ग्राम खिटौली थाना हसायन जनपद हाथरस ।


