थाना हसायन पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मुकदमें में वाँछित चल रहे 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार |
आज दिनांक 10.09.2023 को पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार फरार/ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना हसायन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए गैर इरादतन हत्या के मुकदमें में वाँछित चल रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मैं थाना हसायन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण- 1. सुनील कुमार पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम नवाबपुर थाना हसायन जनपद हाथरस । 2. नन्दकिशोर पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम नवाबपुर थाना हसायन जनपद हाथरस । 3. केशवदेव पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम नवाबपुर थाना हसायन जनपद हाथरस ।


