हाथरस। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं है कहना है कि कल केरल में मुस्लिम लीग द्वारा निकाली गई रैली में खुलेआम हिंदुओं को जिंदा जला देंगे। हिंदुओं को मंदिरों के आगे फांसी पर लटका देंगे आदि आपत्तिजनक नारे लगाए गए। कार्यकताओं का कहना है कि न्यूज चैनलों पर यह समाचार दिखाए जाने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया और आज हिंदू जागरण मंच के दर्जनों कार्यकताओं ने सड़कों पर उतर कर मुस्लिम लीग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन करते हुए मुस्लिम लीग का पुतला फूंका। हिंदू जागरण मंच हाथरस के कार्यकताओं ने मुस्लिम लीग मुदार्बाद मुस्लिम लीग पर प्रतिबंध लगाओ प्रतिबंध लगाओ हिंदुओं का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान भारत माता की जय आदि नारे
लगाए और सासनी गेट चौराहे पर मुस्लिम लीग के पुतले को दहन किया। इस अवसर पर उपस्थित दर्जनों कार्यकताओं को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य ने कहा केरल में बहुत लंबे समय से हिंदुओं पर अत्याचार की घटना घटित हो रही हैं द केरल स्टोरी फिल्म भी केरल में हिंदू बहन बेटियों पर अत्याचार की सत्य घटनाओं पर ही बनाई गई है लेकिन अब हिंदू समाज जागरूक हो गया है और हिंदू विरोधी घटनाओं को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


