75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में किया गया भव्य परेड का आयोजन
मुख्य अतिथि माननीय श्री असीम अरुण जी द्वारा परेड की ली गयी सलामी तथा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को किया गया सम्मानित ।
आज दिनांक 26.01.2024 को 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में भव्य परेड का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री (स्व0प्र0), समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्री असीम अरुण महोदय द्वारा ग्रहण किया गया । इस भव्य परेड के समय माननीय विधायक सदर. माननीय विधायक सिकन्द्राराऊ, माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, जिलाधिकारी हाथरस महोदया व जनपद के पुलिस/प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारी व कर्मचारीगण सहित अतिथि गण, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बन्धु तथा विद्यालयो के शिक्षक व छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।


