Saturday, March 21, 2026
spot_img

हाथरस में रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित आरओ/एआरओ-2023 परीक्षा होगी। जिले में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 12,336 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए डीएम राहुल पाण्डेय और एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने शनिवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, रामबाग इंटर कॉलेज, अक्रूर इंटर कॉलेज, राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर, बागला डिग्री कॉलेज, बागला इंटर कॉलेज आदि शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि कैमरे इस तरह लगाए जाएं कि सभी परीक्षार्थी निगरानी में रहें। लखनऊ मुख्यालय द्वारा लगाए गए कैमरों की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कैमरों की संपूर्ण रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में उपलब्ध कराई जाए।
केंद्र के चारों ओर बैरिकेडिंग की जाए और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित किया जाए। प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की जांच की जाए। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को अपने निर्धारित स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षित वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सभी केंद्रों पर ‘डमी उम्मीदवारों’ की पहचान के लिए सतर्कता बरतने और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उड़नदस्तों को सतत भ्रमण कर अनियमितता पर निगरानी रखने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments