हाथरस। हाथरस जलेसर मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भिलोखरी चौराहे पर ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जा रहा है। जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन जनता के धैर्य की परीक्षा न ले।
इस बीच उपजिलाधिकारी गोशाला का निरीक्षण करने धरना स्थल से गुजरे, लेकिन उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात नहीं की। इसे लेकर धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों का आक्रोश बढ़ गया। आक्रोशित राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के पदाधिकारियों ने 21 जून को धरनास्थल पर एक महापंचायत करने का एलान किया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि 21 जून को प्रशासन को अपनी ताकत
का अहसास कराया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किए गए हैं और ज्ञापन भी दिए गए हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया
धरने में क्षेत्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत, जयवीर सिंह, रामकुमार गौतम, देवेंद्र तोमर, अरुण झा, परीक्षित सिंह सिसौदिया, दिनेश भारद्वाज, अशोक परमार, किसान मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, अंकुर सिसौदिया, सत्येंद्र ठाकुर बॉर्डर वाले, राकेश सिसौदिया, योगेंद्र सिंह प्रधान, भारत सिंह यादव, रामखिलाड़ी सिसौदिया, अमर सिंह, प्रदीप सिसौदिया, राजेंद्र सिंह चौहान, रमेशचंद्र परमार, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत, आमोद सिसौदिया, बॉबी पंडित, प्रमोद सिसोदिया, सागर ठाकुर, गुंजन गुप्ता, देव सिसौदिया आदि उपस्थित थे।


