आज दिनांक 14/06/2023 दिन बुधवार को अलीगढ़ रोड स्थित कृपाराम कोठीवाल धर्मशाला में स्वदेशी हिन्द पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें जनपद में जनकल्याण कार्यों में व्यस्त हैं और जनहित के कार्य कर रहे हैं जैसे अपना घर आश्रम के संचालक श्री मदन मोहन वार्ष्णेय जी, निस्वार्थ सेवा संस्थान के संस्थापक सुनील अग्रवाल जी, रोटी बैंक के संस्थापक शैलेन्द्र सांवलिया ,डॉक्टर संदीप गहलौत, डॉक्टर रवि चौधरी, कन्या गुरुकुल की संचालिका श्रीमती डॉक्टर पवित्रा शर्मा जी, महिला आल विकास सुरक्षा वेलफेयर सोसाइटी की संचालिका श्रीमती ललिता पालीवाल, श्रीमती गिरिजा शर्मा जी,स्वापो के अध्यक्ष श्री कपिल अग्रवाल जी, रोटी बैंक से कमलकांत दोबरवाल, उपवेश कौशिक, दिनेश सरदाना ,उत्कर्ष शर्मा, गोपाल वेलफेयर सोसाइटी के संचालक श्री गोपाल शर्मा जी , कंचन शुक्ला, डिस्ट्रिक्ट बार एशोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय भारद्वाज एडवोकेट, श्री दिगम्बर सिंह सिसौदिया एडवोकेट, रामगोपाल दीक्षित जी आदि समाजसेवियों को मंच पर बुलाकर पटका,माला एवम प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभी निकट हुए निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 18 से पार्टी के विजयी प्रत्याशी श्री दिनेश उपाध्याय जी का बहुत जोश खरोश से स्वागत किया गया तथा सभी वक्ताओं ने स्वदेशी हिन्द पार्टी की कार्यप्रणाली की सराहना की स्वदेशी हिन्द पार्टी के अध्यक्ष श्री मतेन्द्र सिंह गहलौत एडवोकेट ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वदेशी हिन्द पार्टी जनपद हाथरस की पार्टी है हम भी हाथरस के हैं और आप भी इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि हम मिलकर इस पार्टी को आगे बढ़ाएं और सरकार बनाने का संकल्प लें जिससे अपने हाथरस और आस-पास के जिलों और क्षेत्र का चहुँमुखी विकास हो सके और हाथरस को अपनी अलग पहिचान मिले , पार्टी प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ी है किसी को कभी भी कोई समस्या हो तो बताए उसकी समस्या के समाधान होने तक पार्टी उसके साथ लड़ेगी, कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल जी आचार्य जी ने किया इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रह्लाद सिंह जी, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश सिसौदिया, राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रताप सिंह राघव जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री देवेश दीक्षित जी, नगर मीडिया प्रभारी श्री जितेंद्र वर्मा जी विजेंद्र सिंह जी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा पाठक जी, श्रीमती कुमकुम चौहान जी, प्रीती चौहान, मनजीत कौर, श्री पवन गहलौत जी व कन्हैयालाल जी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हाथरस 14 जून को मनाया स्थापना दिवस स्वदेशी हिंद पार्टी
RELATED ARTICLES


